Charlie Chaplin Best Quotes in Hindi: चार्ली चैपलिन, नाम सुनते ही जो ब्लैक एंड वाइट फोटो जहन में आती है, जिसमे एक अदना सा व्यक्ति सिर पर छोटी सी टोपी, छोटी मूंछ, मासूम सी शक्ल, प्यारी मुस्कान, लम्बा कोट, हाथ में लकड़ी, और बड़े जुते पहना हुआ खड़ा है|

दिखने में जितने छोटे थे जीवन उतना ही विराट जिया |
चार्ली एक महान अंग्रेजी हास्य कलाकार, संगीतज्ञ और निर्देशक थे | कई बेहतरीन फिल्मे बनाई, कई अवार्ड उन्हें मिले है | दुनिया इस शख्स को उनके मरने के बाद भी बहुत पसंद करती है|
उनके बाद भी कई लोगो ने चार्ली बनकर दुनिया को हंसाया लेकिन कोई वो कमाल ना कर पाया जो चार्ली चैप्लिन ने किया |
दुनिया जब कई बुरे दौरे से गुजर रही थी, चार्ली ने हँसी का डॉक्टर बनकर लोगो को खूब हँसाया |
चार्ली का बचपन बहुत बूरा गुजरा |शायद इसी का प्रभाव था की उनकी फिल्मो में भुखमरी, लाचारी, गरीबी जैसे मुद्दे थे और उनमे में सिर्फ लोगो को हंसाया |
लेकिन चार्ली चैप्लिन के विचारो ने लोगो को सच्चाई से अवगत कराया | उन्होंने लोगो को जगाने की कोशिश भी की |
एक नजर चार्ली चैप्लिन के जीवन पर:
चार्ली का बचपन बूरा क्यों था और कैसा था उसके बारे में संक्षेप में बताऊ तो उनके माता-पिता दोनों भी कलाकार थे लेकिन पिता शराबी थे | तो इनके जन्म के कुछ महीनो के बाद उन लोगो के बीच तलाक हो गया | कुछ समय माँ ने इन दोनों भाइयो का गुजरा किया | एक बार पाच वर्ष की उम्र में चार्ली को माँ की जगह स्टैज पर जाकर परफॉर्म भी करना पड़ा | कुछ समय बाद माँ पागल हो गई |
दोनों भाई यतीमखाने में रहने लगे | फिर बाद में पिता के पास रहने चले गए जहाँ सोतेली माँ की प्रताड़ना झेलनी पढ़ी |
इस तरह जीवन आगे बढता गया और चार्ली ने अपना रास्ता खोज लिया |
- जन्मतारीख: 16 अप्रैल 1889 (लन्दन)
- मृत्यु: 25 दिसंबर 1977
आइये जानते है चार्ली सर के उन विचारो के बारे में जो आपको बहुत प्रभावित करेंगे और साथ ही जीवन को समझने में सहायता भी करेंगे |
हर एक विचार प्रशंसनीय है|
Charlie Chaplin Best Quotes in Hindi:
Best Quote 1:
मैं हमेशा बरसात में घूमना पसंद करता हूँ, ताकि कोई मुझे रोते हुए न देख सके|
Best Quote 2:
किसी भी व्यक्ति का असली चरित्र तब सामने आता है जब वो नशे में होता है |
Best Quote 3:
जब जीवन पास से देखा जाता है तो ये एक त्रासदी है जबकि दूर से देखने पर मजाक |
Best Quote 4:
इस मक्कार दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं है, यहाँ तक की हमारी परेशानिया भी नहीं |
Best Quote 5:
खुद पर हँसना कठिन है , कुछ लोग ही ऐसा कर पाते है|
Best Quote 6:
सही समय पर गलत काम करना, असफलता को आमंत्रित करना है |
Top 10+ Best तरीके घर बैठे खाली समय का कैसे बढ़िया सदुपयोग करे?
Best Quote 7:
आप अकेले में ज्यादा बढ़िया तरीके से जी सकते है |
Best Quote 8:
शब्द सस्ते होते है, सबसे बड़ी चीज जो आप कह सकते है वो है “हाथी”
Best Quote 9:
जरुरतमंद दोस्त की मदद करना आसन है, लेकिन उसे हमेशा समय देना संभव नहीं होता |
Best Quote 10:
जिन्दगी इच्छा है, मतलब नही | आप किसका मतलब जानना चाहते है|
Best Quote 11:
तानाशाह खुद को आज़ाद कर लेते है, लेकिन लोगो को गुलाम बना देते है |
Best Quote 12:
ये बेरहम दुनिया है और इसका सामना करने के लिए आपको भी बेरहम होना पड़ेगा |
Best Quote 13:
मैंने अपने करियर से ये निष्कर्ष निकाला है कि पब्लिक नहीं जानती उसे क्या चाहिए |
Best Quote 14:
हम सोचते बहुत है महसूस बहुत कम करते है |
Best Quote 15:
जीवन के अंत में आप पाएंगे की सब कुछ ढकोसला है |
Best Quote 16:
सबसे दुखद चीज जिसकी मैं कल्पना कर सकता हूँ वो है विलासिता का आदि होना |
और भी कई महान विचार है इस महान इंसान के | कहा जाता है जीवन लम्बा नहीं गहरा होना चाहिए, शायद चार्ली चैप्लिन को देख कर यही सच लगता है|
कमेंट्स में बताये आपका पसंदीदा विचार कोन सा है | पोस्ट अच्छी लगी हो तो, अपनों के साथ भी शेयर करे |